cr
उदयपुर: जिले की खैरोदा और नाई थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करने में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि गैगस्टर लोरेन्स विश्रोई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एंव इंसटाग्राम पर फॉलो करने एंव उसकी आपराधिक गतिविधियों को लाईक करना एवं उसकी आपराधिक गतिविधियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आम जनता में खौफ पैदा करने के मामले में प्रवीण कुमार पुत्र कजोडमल निवासी बाठेडा खुर्द खैरोदा को गिरपु्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
इसी तरह नाई थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ के गुर्गे धर्मेश तेली पुत्र लक्ष्मीलाल तेली निवासी सीसारमाच खुशहाल उर्फ खुश पुत्र धर्मेश निवासी सीसारमा से पूछताछ की। दोनों नाई थाने के हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ को सोशल मीडिया फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर फोलो किया जाता है एवं दिलीप नाथ के अपराध से संबन्धित पोस्ट को लाईक, शेयर व कमेंट करते हैं। जिनसे पुछताछ करने के दौरान धमकियां देने पर गिरफ्तार किया गया।
Next Story