✕
चेन स्नैचर की पब्लिक पिटाई
By EditorialPublished on
गिरफ्तार चोर का नाम हरीश जैन है और वह डोंबिवली पश्चिम में भक्ति सोसायटी का रहनेवाला है। रविवार दोपहर करीब डेढ बजे वैलूबाई भद्रा नामक बुजुर्ग महिला मंदिर दर्शन कर पैदल घर लौट रही थी। ओम समर्थ बिल्डिंग के अपने घर जाते हुये जब वह बिल्डिंग की पहली मंजिल पर पहुंची तो वह आरोपी ने उनसे धक्कामुक्की

x

मुंबई : एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो रहे चोर (Thief) को पब्लिक ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में लिया। यह सारी वारदात रविवार दोपहर को डोंबिवली पश्चिम में कोपर क्रॉस रोड पर हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार चोर का नाम हरीश जैन है और वह डोंबिवली पश्चिम में भक्ति सोसायटी का रहनेवाला है। रविवार दोपहर करीब डेढ बजे वैलूबाई भद्रा नामक बुजुर्ग महिला मंदिर दर्शन कर पैदल घर लौट रही थी। ओम समर्थ बिल्डिंग के अपने घर जाते हुये जब वह बिल्डिंग की पहली मंजिल पर पहुंची तो वह आरोपी ने उनसे धक्कामुक्की की और उनके गले से सोने की चेन खींचने लगा। महिला के चीख-पुकार मचाने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने भाग रहे चोर का पीछ कर उसे बिल्डिंग के पास ही पकड़ लिया और फिर जमकर उसकी पिटाई कर दी।
Next Story
Related News
X

