dev
मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल अक्सर देखने को मिलती है, ऐसे में एक ऐसा नजारा सामने आया है जिसे देख महाराष्ट्र की जनता भी चौंक गई है। दरअस पिछले कुछ दिनों से नाराज भाजपा नेता पंकजा मुंडे और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक ही कार में एक साथ आए। जिसकी वजह से अब इन दोनों को लेकर महाराष्ट्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि भाजपा की दो दिन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नासिक में हुई है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ महाराष्ट्र बीजेपी के केंद्रीय मंत्री, राज्य के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय बीजेपी मंथन करते नजर आए। इस बैठक के लिए पंकजा मुंडे और देवेंद्र फडणवीस एक-एक कार से आए। कुछ दिनों पहले पंकजा मुंडे और फडणवीस के बीच अनबन हो गई थी। बीड में फडणवीस के दोनों कार्यक्रमों से पंकजा मुंडे नदारद थीं। इसलिए राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं थी। बाद में, पंकजा मुंडे को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ एक बैठक में देखा गया था। फिर जब फडणवीस और पंकजा मुंडे एक ही कार से कार्यकारिणी की बैठक के लिए पहुंचे तो सबकी भौंहें तन गईं। इस बीच इस बैठक में बीजेपी और शिंदे गुट प्रदेश में 200 के नारे लगाए। इस कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा के लिए मिशन 45 और विधानसभा के लिए मिशन 200 की जानकारी दी गई। इस कार्यकारिणी की बैठक को लोकसभा-विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। बैठक में लोकसभा यात्रा, स्वावलंबी भारत, मन की बात, एक भारत श्रेष्ठ भारत, भाजपा के मित्र, धन्यवाद मोदीजी, मतदाता पंजीकरण, डेटा प्रबंधन, युवा योद्धा, सोशल मीडिया और इसके उपयोग और विधानसभा यात्रा के विषयों की समीक्षा की गई।
Next Story