Metro 3 Station
मुंबई : राज्य की पहली भूमिगत मेट्रो रेल परियोजना मेट्रो 3 अंतर्गत चार स्टेशन बनकर तैयार हो गये हैं। इसमें चर्चगेट, विद्यानगरी, बीकेसी और वर्ली का समावेश है। इन स्टेशनों की तसवीरों के साथ जानकारी मेट्रो 3 प्रशासन ने ट्विटर पर साझा की है।
मेट्रो 3 (Metro 3) यह परियोजना मुंबई (Mumbai) के पश्चिम उपनगरों को उत्तर-दक्षिण से जोड़ती है। यह पूरी तरह से सुरंग मार्ग है और इसमें कुल 27 स्टेशन हैं। उत्तर में सारिपूतनगर (आरे कारशेड) से दक्षिण में कफ परेड तक यह मार्ग है। इसमें कफ परेड स्टेशन जमीन पर है जबकि सारिपूतनगर यह आरे कारशेड के लिये रैम्प स्टेशन है। इस मार्ग के पहले चरण अंतर्गत सारिपूतनगर से बीकेसी उत्तर (आयकर कार्यालय) तक का मार्ग है जो दिसंबर 2023 में शुरु हो जायेगा। दूसरे चरण अंतर्गत बीकेसी दक्षिण से कफ परेड तक का रेलमार्ग होगा जो दिसंबर 2024 तक शुरु करने की योजना है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यह विशेष कंपनी इस परियोजना का काम कर रही है। कंपनी ट्विटर पर जो जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक, चार स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं और इसमें बीकेसी और विद्यानगरी यह स्टेशन पहले चरण अंतर्गत शामिल हैं। वरली और चर्चगेट दूसरे चरण के रेलमार्ग अंतर्गत शामिल होनेवाले स्टेशन हैं। चार स्टेशनों पर भूमिगत मार्ग, स्टेशन के प्रवेश का भाग, भूमिगत प्रणाली और स्टेशन व्यवस्था से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होकर तैयार हैं।
Editorial

Editorial

Next Story