✕
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फॉलो करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 5 अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया है

x

उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले 5 अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। यह पांचो प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जिले में अपराधिक गतिविधियों मैं लिफ्ट और सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो कर हथियारों सहित फोटो अपलोड कर लोगों में डर कायम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर गोगुंदा थानाधिकारी बिश्नोई सोमवार को घासा निवासी कैलाश, मजेरा निवासी किशन दास, घास निवासी शंकर, घासा निवासी मुकेश, घसा निवासी कनेराम को गिरफ्तार किया है। इन बातों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है और गोगुंदा में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। ये गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फॉलो करते हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है जिसमें सलमान खान को भी मारने की धमकी दी थी जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी।पुलिस इन पांचों से पूछताछ कर रही है
Next Story
Related News
X

