Prostitution Women Arrested
ठाणे : कथित तौर पर देह व्यापार रैकेट (Prostitution Racket) चलाने के आरोप में एक 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार (Woman Arrested) किया गया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है और इस रैकेट से जुड़े लोगों को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उस पर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि एक नकली ग्राहक बनकर देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से उसे गिरफ्तार किया गया था।
Next Story