Organization of exhibition and workshop
मुम्बई: वृक्ष प्राधिकरण और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Municipal Corporation) द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने 26वीं प्रदर्शनी सह कार्यशाला (Workshop) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और चिड़ियाघर में आयोजित किया गया। होम किचन गार्डन (Home Kitchen Garden), हरित ऊर्जा (Green Energy), पर्यावरण (Environment) की मदद के लिए हरित आवरण बनाने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास किए गए। कार्यक्रम में बॉलीवुड और कॉर्पोरेट क्षेत्र की हस्तियों की उपस्थिति रही। विभिन्न प्रकार के फूलों, सब्जियों का प्रदर्शन अनोखा रहा। कार्यक्रम में उद्यान एवं वृक्ष अधीक्षक जितेंद्र परदेसी, आरवीजी एजुकेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील गोयल, सीमा सिंह आदि की उपस्थिति रही।
Next Story