PM Narendra Modi will flag off two Vande Bharat trains from Mumbai
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शुक्रवार को मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह मुंबई से दो वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वह दाऊदी बोहरा समुदाय (Dawoodi Bohra Community) के एक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के 20 दिन पहले ही मुंबई आए थे। तब उन्होंने 38000 करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था।
तब उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए मुंबई (Mumbai) में त्रिपल इंजन की सरकार लाने का आह्वान किया था। उनका आशय था कि केंद्र और राज्य में तो भाजपा सरकारें हैं ही, मुंबई महानगरपालिका
(Mumbai Municipal Corporation)
में भी भाजपा (BJP) का शासन आ जाए तो यहां के विकास को और गति मिल सकती है। अब 20 दिन बाद ही मुंबई में प्रधानमंत्री का दूसरा दौरा होने जा रहा है। इस बीच मुंबई महानगरपालिका का बजट भी आ चुका है, जिसने पहली बार 50,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री अपने शुक्रवार के दौरे में मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Station) से दो वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat Trains) रवाना करेंगे। इसमें से एक वंदे भारत शिरडी साईंनगर के लिए रवाना होगी, और दूसरी सोलापुर के लिए। इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों को मिलाकर देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 10 हो जाएगी।
मुंबई से शिरडी साईंनगर को जोड़ने वाली वंदेभारत साईं बाबा के दर्शन के लिए जानेवाले भक्तों के लिए तो बड़ी सुविधा देगी ही, महाराष्ट्र के एक बड़े शहर नासिक को भी मुंबई से जोड़ेगी।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मुंबई में सांताक्रूज को चेंबूर से जोड़ने वाले लिंक रोड एवं कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री दाउदी बोहरा समुदाय की शिक्षण संस्था अलजामिया-तुस-सैफिया के मरोल स्थित नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story