✕
'जय जय महाराष्ट्र माझा' को मिला 'राज्य गीत' का दर्जा
By EditorialPublished on
राज्य गीत (official state song) मिला है। बैठक में 'जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा' गाने को राज्य गीत का दर्जा (State song status for Jai Jai Maharashtra Majha, Garja Maharashtra Majha) दिया गया है। यह निर्णय छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जयंती

x

मुंबई (प्रा.सं.) : महाराष्ट्र (Maharashtra) के शिंदे कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। इस बैठक में राज्य को आधिकारिक राज्य गीत (official state song) मिला है। बैठक में 'जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा' गाने को राज्य गीत का दर्जा (State song status for Jai Jai Maharashtra Majha, Garja Maharashtra Majha) दिया गया है। यह निर्णय छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2023 से लागू किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा इस निर्णय को मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि, यह निर्णय लिया गया था कि अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) वर्ष के लिए हर राज्य का एक गीत होना चाहिए। जिसके अनुसार, महाराष्ट्र के तीन गीतों का चयन किया गया था। इनमें से 'गरजा महाराष्ट्र' गीत को राज्य गीत के रूप में चुना गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
