All the killers who killed the youth due to a petty dispute were arrested
प्रातः काल संवाददाता मुंबई : मीरा भाईंदर वसई विरार आयुक्तालय अंतर्गत क्राईम ब्रांच 01 यूनिट की टीम ने चार घन्टे में ही मर्डर के सभी आरोपीओं को काशिमीरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीओं ने 30 जनवरी 2023 की शाम को 6 बजे पूरे प्लनिंग के साथ मामूली विवाद को लेकर अंकुश राजेशकुमार राज नामक युवक की जांगिड सर्कल के पास चाकू मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। इस मामले में मृतक की मां ने कुछ लोगों के खिलाफ काशिमीरा पुलिस स्टेशन के शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडेय और क्राईम उपायुक्त अविनाश अंबुरे के मार्गदर्शन में यूनिट 01 के पीआय अविनाश कुराडे को सौंपी गयी। पीआय के नेतृत्व में एपीआय कैलास टोकले, संजय शिंदे, अविनाश गर्जे, पुष्पेंद्र थापा, अविनाश गर्जे, विकास राजपूत, सुमित जाधव आदि टीम ने घटनास्थल पर जाँच पड़ताल करके व टेक्निकल सहायता तथा गुप्त सूचना पर आयुष भानुप्रसाद सिंग (19), आकिब खालिद अंसारी ( 20 ), शेखर फरहाम नजरे आलम (18), अरमान हमीद लदाफ ( 18 ), हैदर पैगंबर पठान (18), अशपाक अख्तर मंसूर ( 25 ), मेहताब रहीमुद्दीन खान (22), अनिल सौरव सिंग (22) को काशिमीरा और उसके आसपास के इलाकों से गिरफ्तार कर लिया गया। वही पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक अंकुश राजेशकुमार राज के मामा हर्ष राज का झगड़ा आयुष भानुप्रताप सिंग से मामूली बात को लेकर हुआ था। उस समय दोनों में झगड़ा होते देख अंकुश ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत कराया था। इस बात से नाराज आयुष भानुप्रताप सिंग ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अंकुश की चाकू मारकर हत्या कर दिया ।
Editorial

Editorial

Next Story