Pratahkal-One accused of jewelery theft worth eight lakhs Arrested
मुंबई । मुलुंड (Mulund) में अक्तूबर में आधी रात में एक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये के स्वर्णाभूषण लूट लिये थे। इस सेंधमारी और लूट की वारदात की जांच में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 26 अक्तूबर को मुलुंड के जे.एन. रोड इलाके में यह वारदात हुई थी। इस इलाके में रमेश जैन नामक जूलरी कारोबारी की जूलरी शॉप है। रात को दुकान बंद होने का फायदा उठाते हुये चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर कुछ सोने और चांदी के स्वर्णाभूषण के साथ नकदी रकम समेट ली और फरार हो गये। अगले दिन सुबह रमेश जैन को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की दो टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें दुकान की दिशा में जा रही एक संदिग्ध कार नजर आई थी। कार का नंबर हासिल किया गया जिसके आधार पर पुलिस ने अंधेरी इलाके से गणेश अग्रवाल (30) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाकी साथी नेपाल और दिल्ली फरार होने की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Editorial

Editorial

Next Story