✕
राजस्थान में सीएम चुनने राजनाथ समेत 3 पर्यवेक्षक नियुक्त
By EditorialPublished on
राजस्थान (rajasthan) में सीएम के नाम की घोषणा के कयासों के बीच दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा (bjp) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), सरोज पांडे (Saroj Pandey) और विनोद तावड़े ( Vinod Tawde) को राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये पर्यवेक्षक राजस्थान को लेकर विधायकों से रायशुमारी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं, 15 दिसंबर तक राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की शपथ भी हो सकती है, क्योंकि 16 दिसंबर से मलमास + शुरू हो रहे हैं। पर्यवेक्

x
जयपुर/ नई दिल्ली (एजेंसी)। राजस्थान (rajasthan) में सीएम के नाम की घोषणा के कयासों के बीच दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा (bjp) ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), सरोज पांडे (Saroj Pandey) और विनोद तावड़े ( Vinod Tawde) को राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये पर्यवेक्षक राजस्थान को लेकर विधायकों से रायशुमारी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है। वहीं, 15 दिसंबर तक राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की शपथ भी हो सकती है, क्योंकि 16 दिसंबर से मलमास + शुरू हो रहे हैं। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद शुक्रवार दोपहर राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की मुलाकात भी हो गई है। वहीं संसद भवन में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी नड्डा और राजनाथ सिंह से मुख्यमंत्री के चयन और विधायक दल की बैठक को लेकर बातचीत की है। इधर, वसुंधरा राजे भी दिल्ली में हैं। गुरूवार रात वसुंधरा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की थी। नड्डा और वसुंधरा के बीच सवा घंटे तक बातचीत हुई।
वसुंधरा के साथ उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी नड्डा के घर पहुंचे थे। वही, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar), ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, असम के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम के नाम का ऐलान किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
