✕
35 उमरा यात्रियों का जत्था रवाना
By EditorialPublished on
'करने रोजे का दीदार मैं मदीने जाऊंगा, वो दिन आएगा एक बार मैं मदीने जाऊंगा। अल्ला हुम्मा लब्बैक अल्लाहुम्मा... ।' बैतुल्लाह शरीफ (Baitullah Sharif) की जियारत करने के लिए कुछ इन्हीं उम्मीदों दुआओं के साथ 35 उमरा यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। गुरुवार को शहर के रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद एयरपोर्ट (Ahmedabad Airport) के लिए रवाना हुआ। ये हज | उमरा यात्री हवाई जहाज (Umara Passenger Airplane) से सीधे जद्दा जाएंगे। इन उमरा यात्रियों के स्वागत के. लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खास कर सवीना व खेरादीवाड़ा पायड़ा की गलियां

x
उदयपुर (वि.) । 'करने रोजे का दीदार मैं मदीने जाऊंगा, वो दिन आएगा एक बार मैं मदीने जाऊंगा। अल्ला हुम्मा लब्बैक अल्लाहुम्मा... ।' बैतुल्लाह शरीफ (Baitullah Sharif) की जियारत करने के लिए कुछ इन्हीं उम्मीदों दुआओं के साथ 35 उमरा यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। गुरुवार को शहर के रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद एयरपोर्ट (Ahmedabad Airport) के लिए रवाना हुआ। ये हज | उमरा यात्री हवाई जहाज (Umara Passenger Airplane) से सीधे जद्दा जाएंगे। इन उमरा यात्रियों के स्वागत के. लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खास कर सवीना व खेरादीवाड़ा पायड़ा की गलियां इस्लामी नारों से गूंज उठी। लोगों ने भाव विहल हो कर उमरा यात्रियों से गले मिल कर उन्हें फूल मालाओं से लादते हुए रुखसत किया । रुखसत के दौरान हर मोमिन उमरा यात्रियों से यही कहता नजर आया कि हमारे लिए भी दुआएं करना। घर से रवाना होने के बाद हज यात्रियों को जुलूस के रूप में लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचाया। विनस टूर एंड ट्रेवल्स के जहीरूदीन सक्का ने बताया कि यह यात्रा 20 दिन की होगी इस मौके पर हाजी, फिरोज अब्बासी, शाहनवाज, फरदीन, यूनुस खान, इरफान अशरफी, आदि लोग मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
