rahul dravid
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है, जहां टीम टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम रविवार से तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा है कि वह चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक महीने लंबे टूर के दौरान खिलाड़ी मैच जिताने में योगदान दें। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल बढ़ाया है। वर्ल्ड कप 2023 के साथ राहुल द्रविड़ और उनके साथ बल्लेबाजी कोच, फील्डिंग कोच और गेंदबाजी कोच का कार्यकाल समाप्त हो गया था। राहुल द्रविड़ ने स्टार स्पोर्ट्स कहा, बल्लेबाजी करने के लिए ये मुश्किल जगह हैं, आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। ये बल्लेबाजी करने के लिए सबसे मुश्किल जगहों में से एक है। खासकर सेंचुरियन और जोहन्सबर्ग में हर एक बल्लेबाज के पास गेम प्लान होगा कि वो कैसे खेलना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, हम हर किसी से एक ही तरह से खेलने की उम्मीद नहीं करते हैं। हम चाहते हैं कि उन्हें पता हो कि क्या चीज उनके हित में है और फिर उसे लागू कर सके। जब लड़के वहां जाते हैं और सेट होने का मौका मिल जाए तो व मैच जिताने में योगदान दें। दक्षिण अफ्रीका खेल के तीनों प्रारूप में - भारतीय टीम की मेजबानी करेगा। भारत इस दौरे में तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। इस दौरे की शुरूआत 10 दिसंबर को डरबन में पहले टी20 मैच से होगी।
Editorial

Editorial

Next Story