✕
भिखारी ने किया छात्रा पर कांच की बोतल से हमला
By EditorialPublished on
बिना किसी उकसावे के एक महिला कॉलेज छात्रा के सिर पर कांच की बोतल से और उसके टूटे टुकड़े से उस पर वार करने का मामला सामने आया है (Beggar Attacked Student)। पुलिस ने मामले में एक भिखारी को गिरफ्तार किया है। जिसमें वह घायल हो गई। जिसके बाद आरोपी 26 वर्षीय इमाम हसन शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 21 साल की पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐरोली की रहने वाली महिला अपने एक दोस्त के साथ नेरुल के एक कॉलेज में आई थी।

x
मुंबई । बिना किसी उकसावे के एक महिला कॉलेज छात्रा के सिर पर कांच की बोतल से और उसके टूटे टुकड़े से उस पर वार करने का मामला सामने आया है (Beggar Attacked Student)। पुलिस ने मामले में एक भिखारी को गिरफ्तार किया है। जिसमें वह घायल हो गई। जिसके बाद आरोपी 26 वर्षीय इमाम हसन शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 21 साल की पीड़िता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐरोली की रहने वाली महिला अपने एक दोस्त के साथ नेरुल के एक कॉलेज में आई थी। नेरुल पुलिस ने कहा कि जब वह दोपहर करीब 1.30 बजे इलाके में एक बस स्टॉप पर खड़ी थी, तो भिखारी वहां आया और बिना किसी उकसावे के खाली कांच की बोतल से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के सिर पर बोतल से वार किया और बाद में उसके टूटे टुकड़े से उसके पेट में वार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह घटनास्थल से भाग गया। उन्होंने बताया कि आस-पास खड़े लोग पीड़िता को अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अपने स्रोतों से जानकारी एकत्र की, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हुई। अधिकारी ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है।
Next Story
Related News
X

