✕
गोगामेड़ी मामले में आचार्य कृष्णम ने गहलोत को घेरा
By EditorialPublished on 8 Dec 2023 5:30 AM IST
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (Gogamedi murder case) मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले में पूर्व की अशोक गहलोत सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड (Gogamedi murder case) मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले में पूर्व की अशोक गहलोत सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल और करणी सेना के अध्यक्ष को यदि समय रहते सुरक्षा दे दी गई होती तो आज दोनों जीवित होते। यही नहीं उन्होंने इस लापरवाही के लिए पूर्व की सरकार के जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने तक की बात कह दी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, इस मामले में अशोक गहलोत के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिये... लापरवाही कहो या साजिश ? गुनाह की सजा तो भुगतनी पड़ेगी। इस बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने अधिकारियों को हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है।
- national rajput karni sena sukhdev singh gogamedi political controversy congress leader acharya pramod krishna ashok gehlot government negligence allegations kanhaiya lal security lapse former government accountability legal action state governor kalyan singh mishra stringent measures police investigation sit formation allegations against ashok gehlotGogamedi murder case

Editorial
Next Story
Related News
X
