Pratahkal-Resignation of 11 out of 12 BJP MPs

नई दिल्ली (एजेंसी) । मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना (Madhya Pradesh, Rajasthan, Chhattisgarh and Telangana) में हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में भाजपा (BJP) ने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद चुनाव जीते जबकि 9 हार गए।
जीते हुए 12 सांसदों में से 11 ने बुधवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया (Resignation BJP MPs)। सिर्फ राजस्थान (Rajasthan) से चुनाव जीतने वाले बालकनाथ (Baba Balaknath) ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।
संसद सदस्यता छोड़ने वालों में मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से अरूण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा शामिल हैं।
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीते कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने भी संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रेवंत गुरूवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राजस्थान में 7 सांसदों ने चुनाव लड़ा, 4 जीते, 3 का इस्तीफा राजस्थान से बीजेपी की तरफ से 7 सांसदों ने चुनाव लड़ा। जिनमें बाबा बालकनाथ, किरोड़ीलाल मीणा, दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भागीरथ चौधरी, नरेंद्र खीचड़ और देवजी पटेल शामिल थे। इन सात में से सिर्फ 4 ही चुनाव जीत सके । चुनाव जीतने वालों में राज्यवर्धन, बालकनाथ, दीया कुमारी और किरोड़ीलाल का नाम है। राजस्थान से बाबा बालकनाथ ने सांसद पद से इस्तीफा अभी लोकसभा स्पीकर को नहीं सौंपा है। ऐसे में वह या तो आने वाले दिनों में इस्तीफा देंगे। अगर नहीं देते हैं तो उन्हें विधायक पद छोड़ना पड़ेगा। जहां पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

Editorial

Editorial

Next Story