Pratahkal-Priyanka Chopra becomes victim of deepfake video

इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया में इस समय देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । अगर आपने इस वीडियो को देखा होगा तो शायद आपने भी यही सोचा होगा कि यह प्रियंका चोपड़ा हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यह प्रियंका चोपड़ा का एक डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) है यानी यह एक फर्जी वीडियो है। इस वीडियो को एडिट करके तैयार किया गया है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस तरह के वीडियो को डीपफेक वीडियो कहा जाता है। इससे पहले इसका शिकार आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और काजोल जैसी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के वायरल डीपफेक वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह ब्रांड प्रमोशन करती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि इस मॉर्ड वीडियो में प्रियंका के चेहरे से नहीं बल्कि उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ हुई है। एक्ट्रेस की आवाज को AI की मदद से बदल दिया गया है। इतना ही नहीं, इस फेक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी सालाना इनकम भी बताते हुए नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, 'मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हूं। साल 2023 में मैंने 1000 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म्स और गानों के अलावा मैंने कई प्रोजेक्ट्स में भी इन्वेस्ट किया है।' इन सब के अलावा भी प्रियंका को इस फेक वीडियो में काफी कुछ कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, जब आप प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको उनका लिपसिंक- आवाज से बिल्कुल अलग दिखाई देगा। क्योंकि ये फेक वीडियो है। इससे पहले रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बेहद ही डीप नेक टी-शर्ट में दिखाई दे रही थीं। इसके बाद कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और काजोल भी इसका शिकार बनी थीं।
Editorial

Editorial

Next Story