✕
उद्धव ठाकरे अदानी समूह के खिलाफ निकालेगे मार्च
By EditorialPublished on
शिवसेना (Shiv Sena UBT)) नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि वह 16 दिसंबर को अदानी समूह के मुंबई (Mumbai) कार्यालय तक एक मार्च का नेतृत्व करेंगे। साथ ही दावा करेंगे कि सरकार स्पष्ट रूप से धारावी पुनर्विकास परियोजना के साथ व्यापारिक समूह का पक्ष ले रही है। धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए अदानी समूह (Adani Group) को लाभ पहुंचाने के लिए कई संदिग्ध निर्णय लिए गए हैं।

x

मुबंई । शिवसेना (Shiv Sena UBT)) नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि वह 16 दिसंबर को अदानी समूह के मुंबई (Mumbai) कार्यालय तक एक मार्च का नेतृत्व करेंगे। साथ ही दावा करेंगे कि सरकार स्पष्ट रूप से धारावी पुनर्विकास परियोजना के साथ व्यापारिक समूह का पक्ष ले रही है। धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए अदानी समूह (Adani Group) को लाभ पहुंचाने के लिए कई संदिग्ध निर्णय लिए गए हैं। इसमें टीडीआर (हस्तांतरणीय विकास अधिकार) बिक्री खंड भी शामिल है जिससे अदानी समूह को काफी फायदा होगा। ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘धारावी क्षेत्र के निवासियों के हितों की रक्षा के लिए, शिवसेना 16 दिसंबर को अदानी समूह के कार्यालय तक मार्च करेगी। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने जुलाई में औपचारिक रूप से 259 हेक्टेयर धारावी पुनर्विकास परियोजना को अदानी समूह की कंपनी को सौंप दिया। ठाकरे ने आश्चर्य जताया कि क्या राज्य सरकार एक विशाल झुग्गी बस्ती धारावी के निवासियों की कीमत पर अदानी समूह को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है? ठाकरे ने कहा, ‘धारावी पुनर्विकास परियोजना के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध है, जिससे संदेह पैदा होता है कि क्या सरकार धारावी निवासियों की कीमत पर अडानी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।’
Next Story
Related News
X

