✕
रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री
By EditorialPublished on
तेलंगाना (Telangana) में कांग्रेस (Congress) की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद् के लिए नाम भी फाइनल हो गया है। तेलंगाना राज्य में कांग्रेस के चीफ और जीत में बड़ा योगदान देने वाले रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे। 7 दिसंबर को उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।

x

हैदराबाद (एजेंसी) । तेलंगाना (Telangana) में कांग्रेस (Congress) की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद् के लिए नाम भी फाइनल हो गया है। तेलंगाना राज्य में कांग्रेस के चीफ और जीत में बड़ा योगदान देने वाले रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे। 7 दिसंबर को उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद से रेवंत रेड्डी का ही नाम टॉप पर चल रहा था। सोमवार को कांग्रेस की बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें यह फैसला लेने का काम कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) पर छोड़ा गया था। आलाकमान ने रेवंत रेड्डी का ही नाम फाइनल किया है। इस बार कांग्रेस की इस जीत का श्रेय भी रेवंत रेड्डी को दिया जा रहा है।
Next Story
Related News
X

