✕
एक व्यक्ति ने पैसों के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट
By EditorialPublished on
ठाणे (Thane) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पैसों के विवाद के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी के शव (Dead Body) को ड्रम में पैक किया और उसे ठाणे जिले के एक वन क्षेत्र में फेंक दिया।

x
ठाणे । ठाणे (Thane) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पैसों के विवाद के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी के शव (Dead Body) को ड्रम में पैक किया और उसे ठाणे जिले के एक वन क्षेत्र में फेंक दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार को हुई और 32 वर्षीय पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद सोमवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल्याण ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दंपती की शादी को 12 साल हो गए थे और टिटवाला इलाके का निवासी आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को परेशान करता था और उसके माता-पिता से पैसे की मांगता था।
महिला के परिवार ने पहले ही उस व्यक्ति को 80,000 रुपये दे दिए थे। पीड़ित परिवार ने कहा, “उन्हें (आरोपी) ऑटो-रिक्शा खरीदने के लिए 2 लाख रुपये चाहिए थे, जो हम नहीं दे सके।” इस और अन्य मुद्दों पर दंपति में अक्सर झगड़ा होता था। अधिकारी ने बताया कि रविवार को व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और फिर रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा, “इसके बाद उस व्यक्ति ने शव को एक बड़े ड्रम में पैक किया, उसे एक ऑटो-रिक्शा में अंबरनाथ के पास एक जंगल में ले गया और वहां फेंक दिया। अपनी बेटी से कोई जवाब न मिलने पर सोमवार को महिला की मां ने आरोपी दामाद को फोन किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पीड़ित मां को बताया कि उसने उसकी बेटी की हत्या कर दी है और शव को जंगल में फेंक दिया है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
