Pratahkal-Rajasthan Congress legislature party meeting today

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता ) । राजस्थान (Rajasthan) में सौलहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को बुलाई गई हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (Rajasthan Congress) कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी (Swarnim Chaturvedi) ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे आहूत की है।
चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को 5 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में कांग्रेस के 69 विधायक चुने गए है।
Next Story