Pratahkal-Inauguration of the School built with the help of MCX
मुंबई । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) (MCX) की सीएसआर पहल के हिस्से के रूप में, जामनगर जिले के सचाना गांव में एक प्राथमिक विद्यालय (School) का उद्घाटन किया गया। विद्यालय का निर्माण इस उद्देश्य से किया गया कि गांव और आसपास के गांवों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े और गांव में ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। कार्यक्रम में एमसीएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एस. रेड्डी, गुजरात के कैबिनेट मंत्री राघवजी भाई पटेल आयाम अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोजन एमसीएक्स के बिज़नेस डेवलपमेंट विभाग की वाइस प्रेसिडेंट कोमल कंजारिया और सीएसआर विभाग के मैनेजर, प्रतीक अय्यर की उपस्थिति में हुआ।
Next Story