✕
भाजपा नेता बावनकुले की भविष्यवाणी ने महाराष्ट्र में मचाई सियासी हलचल
By EditorialPublished on
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) के एक बयान ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत (Politics) को गरमा दिया है। भाजपा नेता ने भविष्यवाणी कर दी कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) साल 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे।

x

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) के एक बयान ने महाराष्ट्र (Maharashtra) की सियासत (Politics) को गरमा दिया है। भाजपा नेता ने भविष्यवाणी कर दी कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) साल 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। फिलहाल देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं। लाखनी शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए पूछा कि विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर और जनता ने चिल्लाकर कहा, “फडणवीस, फडणवीस”। इसके बाद बावनकुले ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल के लिए तीन कमिटमेंट करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि साल 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए महाराष्ट्र में 45 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताना होगा। दूसरा यह कि मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में एक भव्य समारोह में फडणवीस सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के दूसरी बार (2014-2019 के बाद) सीएम के रूप में शपथ लें। तीसरा आगामी नगर निगम/परिषद और अन्य निकाय चुनावों में किसी भी आधिकारिक भाजपा उम्मीदवार के लिए समर्पित रूप से काम करना और भारी मतों से उनकी जीत सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अगले 13 महीनों तक प्रतिदिन तीन घंटे का समय पार्टी के लिए निकालने के लिए कहा। पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर कटाक्ष करते हुए बावनकुले ने कहा कि “महाराष्ट्र में केवल एक ही बाघ है, और वह फड़नवीस है।”

Editorial
Next Story
Related News
X
