✕
नवी मुंबई में एक दिन में खुदकुशी के दो मामले
By EditorialPublished on
नवी मुंबई (Navi Mumbai) लिस आयुक्तालय के सीमाक्षेत्र में शुक्रवार को वाशी और कोपरखैरणे इलाके में खुदकुशी (Suicide) के दो मामले सामने आये हैं। वाशी (Vashi) में रिपोर्ट वारदात में चेंबूर के एक युवक ने अपनी महिला दोस्त से हुई तकरार के बाद वाशी के खाडी ब्रिज से कूदकर अपनी जान दे दी। जबकि कोपरखैरणे के सेक्टर -5 इलाके में एक 18 साल की युवती ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली।

x

नवी मुंबई । नवी मुंबई (Navi Mumbai) लिस आयुक्तालय के सीमाक्षेत्र में शुक्रवार को वाशी और कोपरखैरणे इलाके में खुदकुशी (Suicide) के दो मामले सामने आये हैं। वाशी (Vashi) में रिपोर्ट वारदात में चेंबूर के एक युवक ने अपनी महिला दोस्त से हुई तकरार के बाद वाशी के खाडी ब्रिज से कूदकर अपनी जान दे दी। जबकि कोपरखैरणे के सेक्टर -5 इलाके में एक 18 साल की युवती ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरेशकुमार मोहनलाल तीगाया (24) नामक युवक ने वाशी खाडी के ब्रिज पर से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुरेशकुमार मूलत: राजस्थान (Rajasthan) का रहनेवाला था और फिलहाल वह चेंबूर में अपने दोस्त के घर रह रहा था।
कोपरखैरणे के सेक्टर – 5 में संजना तानाजी पाटील नामक 18 साल की युवती ने अपने घर के किचन में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
Next Story
Related News
X

