✕
अजित पवार के आरोपों पर बोले शरद पवार
By EditorialPublished on
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी ) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने पुणे (Pune) में एनसीपी (NCP) के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में शरद पवार ने अपनी पार्टी के सभी युवा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) द्वारा पार्टी के विधायकों के एक बड़े समूह के साथ पार्टी तोड़ने पर भी निशाना साधा। शरद पवार ने अजित गुट की बगावत को लेकर एनसीपी के युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं को इस घटना को ज्यादा तूल देने की जरूरत

x

पुणे । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी ) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने पुणे (Pune) में एनसीपी (NCP) के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में शरद पवार ने अपनी पार्टी के सभी युवा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) द्वारा पार्टी के विधायकों के एक बड़े समूह के साथ पार्टी तोड़ने पर भी निशाना साधा। शरद पवार ने अजित गुट की बगावत को लेकर एनसीपी के युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि युवाओं को इस घटना को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। इसके साथ शरद पवार ने अजित पवार द्वारा इस्तीफे वाले आरोप पर भी जवाब दिया। इस दौरान शरद पवार ने ये भी कहा कि राज्य के कई इलाकों में सूखा है और कुछ इलाकों में बेमौसम बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार जो सर्वे कर रही है उसकी गति बहुत धीमी है उसका वेग बढ़ाये जाने की जरूरत है। अजित पवार के आरोपों पर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि कुछ बातें मुझे नए सिरे से पता चलीं। अजित पवार की भूमिका मेरी भूमिका से मिलती जुलती नहीं है। इस्तीफा देने का फैसला सामूहिक तौर पर हुआ था। मेरा निर्णय, मुझे खुद लेने की कूवत है। हमारी भूमिका भाजपा के साथ जाने की नहीं थी। शरद पवार ने कहा कि मैं महाराष्ट्र की राजनीति में लोगों के साथ बीते 60 साल से काम कर रहा हूं। मुझे महाराष्ट्र में किसी के घर पर जाने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं। जो लोग ये दावे कर रहे हैं, उनसे पूछो कि वो एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर लड़े थे या नहीं।

Editorial
Next Story
Related News
X
