Pratahkal-Mumba-Man arrested for Rape Of Minor and then instigating her to commit suicide
मुंबई । नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म (Rape Of Minor) करने, उसे गर्भवती करने और आत्महत्या (Suicide)के लिए उकसाने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोपरखैरणे थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गोवंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने), 376(2)(एन) (बार-बार दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती किया। उन्होंने बताया कि परेशान होकर लड़की ने 28 नवंबर को अपने घर में फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story