Pratahkal-Marathi Nameplate Rules: Municipal Corporation issues notices to guilty shopkeepers
मुंबई । मराठी नामफलक के नियम (Marathi Nameplate Rules) का पालन नहीं करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ ने 28 नवंबर से अपना चार दिवसीय कार्यवाही अभियान छेड़ रखा है। इस दौरान मनपा (Municipal Corporation) अधिकारियों ने शहर की 13697 दुकानों और आस्थापनों का मुआयना किया जिसमें करीब पांच फीसदी दुकानों और आस्थापनों को नियम उल्लंघन का दोषी पाया गया। अभियान के दौरान हर दिन औसतन करीब 150 आस्थापनों को नोटीस जारी किये गये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, अभियान के पहले दिन 3269 दुकानों की जांच के दौरान पाया गया कि 176 दुकानों ने मराठी साइनबोर्ड्स नहीं लगाये हैं। 1 नवंबर तक 13697 आस्थापनों में से 12977 ने नियमानुसार मराठी साइनबोर्डस लगाये थे। नियम का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत उन्हें नोटीस जारी किये जा रहे हैं। प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में दो टीमें दुकानों की जांच कर रही थी और प्रतिदिन 150 से 200 दुकानों को नोटीस जारी किये गये हैं।
अधिकारियों के मुताबिक अदालती आदेश के अनुसार प्रत्येक दोषी दुकानदार से प्रति कर्मचारी 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जायेगा। साथ ही आस्थापन के खिलाफ अधिकतम एक लाख रुपये की जुर्माना वसूली की कार्यवाही भी की जा सकती है। इसके अलावा यदि निरंतर साइनबोर्ड नियम का उल्लंघन जारी रहता है तो प्रतिदिन 2 हजार रुपये की जुर्माना वसूली भी की जायेगी।
Next Story