✕
गोरेगाँव से विहार कर जोगेश्वरी पहुंचे आचार्य महाश्रमण
By EditorialPublished on
आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) शनिवार प्रातः गोरेगांव (Goregaon) पूर्व के सेंट पायस एक्स कॉलेज से प्रस्थान कर अरविंद गंडभीर हाईस्कूल जोगेश्वरी पहुंचे। विहार मार्ग में श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री से आशीर्वाद लिया। जोगेश्वरीवासी उनके आगमन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे। जन-जन पर आशीष वर्षा करते हुए आचार्य महाश्रमण धवल सेना के साथ जोगेश्वरी पहुंचे तो जोगेश्वरीवासी खुशी से झूम उठे।

x

मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) शनिवार प्रातः गोरेगांव (Goregaon) पूर्व के सेंट पायस एक्स कॉलेज से प्रस्थान कर अरविंद गंडभीर हाईस्कूल जोगेश्वरी पहुंचे। विहार मार्ग में श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री से आशीर्वाद लिया। जोगेश्वरीवासी उनके आगमन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे। जन-जन पर आशीष वर्षा करते हुए आचार्य महाश्रमण धवल सेना के साथ जोगेश्वरी पहुंचे तो जोगेश्वरीवासी खुशी से झूम उठे।
स्कूल परिसर में आयोजित प्रवचन में आचार्य महाश्रमण ने कहा कि गुरुदेव तुलसी ने अणुव्रत आंदोलन चलाया। अणुव्रत का मूल तत्त्व संयम है। आदमी को अपने शरीर, वाणी और मन पर संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। शरीर से कोई अनावश्यक गतिविधि न हो, वाणी पूर्णतया संयमित हो और पांचों इन्द्रियों का सम्यक् उपयोग तो जीवन अच्छा बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आज जोगेश्वरी आना हुआ है। इस नगरी के साथ योग शब्द मानों जुड़ा हुआ है। योग एक आत्मकल्याण की साधना है। योग साधना, ध्यान और इन्द्रियों का संयम आत्म कल्याणकारी है। अणुव्रत आन्दोलन में स्वयं पर स्वयं का अनुशासन रखने की प्रेरणा दी गई है। अणुव्रत के छोटे-छोटे संकल्पों को स्वीकार आदमी अपने जीवन को अच्छा बना सकता है।
कार्यक्रम में जोगेश्वरी ज्ञानशाला ने प्रस्तुति दी। महिला मण्डल, कन्या मण्डल व युवक परिषद के सदस्यों ने गीतों का संगान किया। संचालन मुनि दिनेश कुमार ने किया। समारोह में विधायक रविंद्र वायकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रवास व्यवस्था समिति के मुख्य प्रबंधक मनोहर लाल गोखरू महामंत्री सुरेंद्र कोठारी युवक परिषद के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी सूरजमल दुग्गड महासभा के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया मीडिया प्रभारी प्रमोद सूर्या गणमान्य उपस्थित रहे। डालचंद डागलिया मोडीलाल सिंघवी बाबूलाल बापना भेरूलाल सिंघवी संपतलाल धाकड़ भी उपस्थित रहे। जोगेश्वरी तेरापंथी सभाध्यक्ष राकेश डागलिया मंत्री दिनेश सिंघवी युवक परिषद अध्यक्ष रिंकेश बडाला मंत्री हितेश बडाला हेमंत कोठारी नरेश सिंघवी कमलेश वडाला चेतन सुर्या नरेश बेताला दिनेश सिंघवी उमेश कच्छारा रमेश कोठारी सुनील कच्छारा लालचंद कोठारी अशोक बोहरा भेरू धाकड राकेश बोहरा देवेंद्र तलेसरा रमेश बोहरा अमित डागलिया गणपत वडाला चिराग वडाला कुलदीप बागरेचा गजेंद्र बाफना हर्ष धाकड़ चिराग सूर्या महेंद्र कोठारी विनोद कच्छारा विक्रम बापना महिला मंडल संयोजिका आशा कच्छारा सहसंयोजिका अलका बापना पुष्पा बापना चंदा कोठारी उषा सुर्या सीमा सिंघवी हीराबाई डागलिया शांताबाई धाकड़ प्रेम देवी वडाला नीता सिंघवी सविता वडाला गीता कोठारी हिना कोठारी मोना बापना सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
