शनिवार को सिटी पार्क से उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने की शुरुआत
जयपुर (कासं ) । आगामी 5 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक जयपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कॉन्फ्रेंस 2024 के मध्य नजर नगर निगम ग्रेटर ने जयपुर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए अहम कदम उठाए हैं जिसके अंतर्गत सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु शनिवार को सिटी पार्क मानसरोवर मध्यम मार्ग से सघन स्वच्छता अभियान शुरू किया माननीय उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ उप महापौर पुनीत कर्णावट, स्वच्छता समिति अध्यक्ष अभय पुरोहित, उपायुक्त (स्वास्थ्य) एवं नोडल अधिकारी नवीन भारद्वाज, स्थानीय पार्षद भारती लखानी ने सिटी पार्क मानसरोवर से शुरुआत कर मध्यम मार्ग अरावली मार्ग चैराहा से वीटी रोड चैराहा समेत विभिन्न स्थानों पर झाडू लगाकर सघन स्वच्छता अभियान को शुरू किया।
उप महापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 तक नगर निगम ग्रेटर के प्रत्येक वार्ड में सघन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें वार्ड वार सफाई कर्मियों की टीम बनाई गई है। उपमहापौर पुनीत कर्णावट ने बताया कि अभियान में एनजीओ, पार्षदगणों, व्यापार मंडलों, सामाजिक, धार्मिक संगठन आदि का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड वार सीवर लाइन यदि जाम है तो अविलंब खोली जाएगी। प्रत्येक वार्ड से ओपन कचरा डिपो एवं सड़क की सफाई भी की जाएगी, प्रत्येक वार्ड में अवैध होर्डिग बैनर पोस्टर हटाए जाएंगे, सभी प्रमुख चैराहों पर धार्मिक पर्यटन स्थलों पर सफाई के साथ रंगोली भी की जाएगी।
इसी के साथ इन सभी के लिए सभी जोन उपायुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षको की अलग- अलग जिम्मेदारी भी तय की गई है। स्वच्छता समिति अध्यक्ष अभय पुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कळचळेचे कॉन्फ्रेंस 2024 के तहत जयपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए यह कदम उठाए गए हैं सफाई व्यवस्था की मुख्यालय स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।
Editorial

Editorial

Next Story