Ayodhya worldwide campaign

जयपुर (कासं ) । अयोध्या के श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री पंचखंड पीठ की ओर से शुक्रवार को टोंक रोड स्थित पावन धाम में पंचखंड पीठाधीश्वर सोमेन्द्र महाराज ने अन्य साधु-संतों की उपस्थिति में चलो अयोध्या विश्वव्यापी अभियान शुरू किया। सोमेन्द्र महाराज ने कहा कि आचार्य धर्मेंद्र महाराज का सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, यह सपना अब पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में यह अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान में सभी से आग्रह किया जा रहा है कि 22 जनवरी को अपने घर और प्रतिष्ठान में दीप प्रज्जवलन करे। इसके बाद प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार अयोध्या की यात्रा करें। इसी कड़ी में 25 जनवरी को विराटनगर स्थित पावनधाम से कई श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे। जयपुर मंडल, सत्ताईसा मंडल, पैत्तालिसा मंडल, सीकर मंडल के संत-महंत, धर्माचार्य भी अपने-अपने क्षेत्रों के श्रृद्धालुओं को अयोध्या लेकर जाएंगे।
पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य सोमेन्द्र महाराज ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के पुरोधा एवं श्रीराम मंदिर के स्वप्नदृष्टा आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज ने 1981 से 2018 तक हजारों सभाएं कर श्रीमरा मंदिर बनाने का माहौल बनाया। उन पर दो दर्जन मुकदमें थे। वे 7 सात बार जेल गए। कठोर अनशन कर कर देशभर में प्रवास कर राममंदिर की अलख जगाई ।
Editorial

Editorial

Next Story