corona positive found in lake city for the second day
उदयपुर. नगर संवाददाता | लेकसिटी में दूसरे दिन भी चित्रकूट नगर क्षेत्र में एक मार्बल व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसे निजी हॉस्पीटल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं क्षैत्र में गुरुवार को मिले कोरोना पॉजिटिव रोगी के आसपास के मकानों में चिकित्सकीय टीम घर-घर जाकर जांच कर रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि लेकसिटी में लगातार दूसरे दिन भी एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो 54 वर्षीय पुरुष है। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। बढ़ते कोरोना के मद्देनजर डॉ बामनिया ने लोगों को जागरूक रहने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस रखने तथा कोरोना के लक्षण होने पर नजदीकी चिकित्सालय में तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श करने का आव्हान किया है।
उन्होंने बताया कि लगातार दो दिन से मिले कोरोना पॉजिटिव के सेम्पल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजा जायेगा जिससे नए वैरिएंट जेएन. 1 का पता लगाया जायेगा। अब तक कुल 77121 कोरोना पॉजिटिव आए है जिसमें से 76339 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गये है, एक रोगी होम आइसोलेशन में है। गुरुवार को पॉजिटिव आए रोगी जो चित्रकूट नगर भुवाणा क्षेत्र से था चिकित्सा विभाग की टीम रोगी के घर पहुंची और रोगी के क्लॉज कान्टेक्ट के सेम्पल लिये, उसकी हिस्ट्री ली तो वह 4 दिसम्बर को डूंगरपुर गया था और शाम को उदयपुर लौट आया, 24 दिसम्बर को सर्दी के साथ बुखार की शिकायत हुई तो सेम्पल लिया गया जिससे वह कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके अलावा इसकी पत्नी, बेटा व बेटी के भी सेम्पल लिये गये। इसके अलावा पड़ोसियों के भी सेम्पल लिये गये। रोगी को सात दिनों तक आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story