bairava
जयपुर (कासं ) । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (Mahatma Gandhi Government School), दूदू जिले की मौजमाबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोराज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (Developed India Sankalp Yatra) शिविर का गुरुवार को उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairava) ने निरीक्षण किया। शिविर में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से संबंधित विभाग में चल रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
(Pradhan Mantri Ujjwala Yojana)
के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) वितरीत करते हुए अन्य स्टालों का निरीक्षण किया।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल पाए। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
(PM Narendra Modi)
बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए भेजे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिला कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने नवजात शिशुओं व बच्चों को पोषक आहार खिलाते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बोराज सरपंच सुरेन्द्र मीणा (Surendra Meena) ने महिलाओं को चुनरी ओढ़ाते हुए पोषक आहार किट वितरित किये। शिविर में बालिकाओं ने राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
Editorial

Editorial

Next Story