✕
प्रो. वल्लभ बिना संगठन की जानकारी के निकालेंगे उदयपुर विश्वास यात्रा
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | उदयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रो. गौरव वल्लभ बिना शहर कांग्रेस की सहमति और जानकारी दिए 29 दिसम्बर से ही उदयपुर विश्वास यात्रा निकाल रहे है, जिसमें प्रो. वल्लभ ने दावा किया कि वे हर वार्ड में जाएंगे और वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा कर उसका निरस्तारण है।

x
उदयपुर. नगर संवाददाता | उदयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रो. गौरव वल्लभ बिना शहर कांग्रेस की सहमति और जानकारी दिए 29 दिसम्बर से ही उदयपुर विश्वास यात्रा निकाल रहे है, जिसमें प्रो. वल्लभ ने दावा किया कि वे हर वार्ड में जाएंगे और वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा कर उसका निरस्तारण है। इधर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने इस तरह की यात्रा की जानकारी से साफ इंकार किया है और कहा कि उनसे इस बारे में किसी ने कोई चर्चा नहीं की है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उदयपुर शहर से हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. गौरव वल्लभ गायब हो गए थे और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही आरोप था कि वे फोन तक नहीं उठा रहे है। इधर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रो. वल्लभ पर मात्र चुनाव लड़ने के लिए आने का आरोप लगाया था। इधर गुरूवार को प्रो. गौरव वल्लभ अचानक मीडिया के सामने आए और पत्रकारों से बात की। प्रो. वल्लभ ने कहा कि शुक्रवार से हर वार्ड में उदयपुर विश्वास यात्रा निकाली जाएगी। उदयपुर विश्वास यात्रा के तहत वार्ड में जाकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और प्रशासन की मदद से उनकी समस्याओं को हल करवाने का प्रयास किया जायेगा। इसकी लिए गांधीवादी तरीके से आंदोलन करना पड़ा तो भी किया जाएगा। इधर इस बारे में जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ से बात की तो उन्होंने इस तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया। राठौड़ का कहना है कि गौरव वल्लभ ने ना तो इस पत्रकार वार्ता के बारें उन्हें जानकारी दी और ना ही इस तरह की यात्रा निकालने से पहले उनसे किसी तरह की चर्चा की।
भाजपा बोर्ड के खिलाफ होगी ये यात्रा
प्रो गौरव वल्लभ की इस यात्रा को आगामी नगर निगम चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से निगम की कमियों को सामने लाया जाएगा और बाद में इन कमियों के माध्यम से भाजपा बोर्ड पर हमला कर चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बने इसका प्रयास किया जाएगा।
जो चिपक गए थे वे तीनों गायब
प्रो. गौरव वल्लभ ने जब उदयपुर शहर से दावेदारी की थी तो प्रो. वल्लभ के साथ तीन कांग्रेस नेताओं ने इनके चारों ओर घेरा बना लिया था। इनमें से तो उदयपुर शहर से लम्बे समय से दावेदारी कर रहे नेता का खास समर्थक था पर वो भी गौरव वल्लभ के साथ आ गया। वहीं दूसरा भी इन्हीं का साथी था और तीसरा जो बाद में आया था वह अपने आप को आंकड़ों का मास्टर समझता था। इस पत्रकार वार्ता के दौरा प्रवक्ता पंकज जोशी और दिनेश दवे ही मौजूद रहे।]
इनका कहना है :-
66 प्रो. वल्लभ उदयपुर में थे इसकी मुझे जानकारी नहीं है और इस तरह की कोई यात्रा निकाल रहे है उसकी जानकारी भी आप से ही मुझे मिल रही है। शहर प्रवक्त। प्रेस कांफ्रेंस में थे, इस बारे में भी पता नहीं है।
फतहसिंह राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस

Editorial
Next Story
Related News
X
