modi
नई दिल्ली (एजेंसी) । कतर (katar) की जेल में बंद 8 भारतीयों को बड़ी राहत मिली है। कतर की अपील अदालत ने उनकी फांसी की सजा (Sentence to death) पर रोक लगा दी है । कतर में दहरा ग्लोबल मामले में फैसले पर विदेश मंत्रालय (foreign Ministry) की और से इसकी जानकारी दी गई है। इसे भारत सरकार की बड़ी कूटनीतिक कामयाबी माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए थे और पीड़ितों को कांसुलर मदद उपलब्ध करा रहे थे। विदेश मंत्रालय ने कहा, हमने दहरा ग्लोबल मामले में कतर की अपील हैं। विस्तृत फैसले का अभी इंतजार है। कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी आज पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ अपील न्यायालय में उपस्थित थे। हम मामले की शुरूआत से ही उनके साथ खड़े हैं और सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम कतर के अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाना जारी रखेंगे। जिन 8 भारतीयों को कतर की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी, वे सभी वहां की 'अल-जाहिराअल-आलमी कन्सलटेन्सी एंड सर्विसेज' नामक कंपनी में काम करते थे। ये सभी भारतीय नौसेना (Indian Navy) के अदालत के आज के फैसले पर गौर किया है, जिसमें सजाएं कम कर दी गई अधिकारी रह चुके हैं।

Editorial

Editorial

Next Story