Pratahkal-Jewellery Store-fire accident-Malad
मुंबई । मालाड (Malad) पश्चिम के जैन मंदिर रोड स्थित तीन मंजिला शॉपिंग सेंटर की पहली मंजिल पर इमिटेशन जूलरी स्टोर (Jewellery Store) में हुई अग्नि दुर्घटना में चार महिलाओं समेत कम से कम 11 व्यक्तियों को बचाया गया। आग लगने की यह वारदात शाम 6 बजाकर 50 मिनट पर हुई थी।
हालांकि इस दुर्घटना में किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इस आग पर रात करीब 9 बजकर 22 मिनट पर काबू पा लिया गया। एकमे शॉपिंग सेंटर की पहली मंजिल पर कम से कम तीन दुकानें इस आग में जल गईं। शॉपिंग सेंटर में कोई फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था। इस वारदात के चलते बेस्ट की कई बसों के रूट को बदलना पड़ गया था।
Next Story