✕
जेतपुरा का स्नेह सम्मेलन सम्पन्न
By EditorialPublished on
जेतपुरा जैन मित्र मंडल (Jetpura Jain Mitra Mandal) का वार्षिक स्नेह सम्मेलन रॉयल गार्डन रिसोर्ट (Royal Garden Resort) में आयोजित हुआ। मंडल और प्रायोजक परिवार ने सभी का तिलक एवं दुपट्टे से स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष कमलेश एस बोहरा के अनुसार सम्मेलन में खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के डांस तथा सभी ने वाटर पार्क का आनंद लिया। मंत्री रमेश मेहता ने बताया कि सम्मेलन प्रायोजक कमला देवी हस्तीमल बोहरा परिवार थे। संगठन मंत्री कांति मेहता ने बताया कि शुरुआत बोहरा परिवार की महिलाओं ने मंगलाचरण से की।

x

मुंबई । जेतपुरा जैन मित्र मंडल (Jetpura Jain Mitra Mandal) का वार्षिक स्नेह सम्मेलन रॉयल गार्डन रिसोर्ट (Royal Garden Resort) में आयोजित हुआ। मंडल और प्रायोजक परिवार ने सभी का तिलक एवं दुपट्टे से स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष कमलेश एस बोहरा के अनुसार सम्मेलन में खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के डांस तथा सभी ने वाटर पार्क का आनंद लिया। मंत्री रमेश मेहता ने बताया कि सम्मेलन प्रायोजक कमला देवी हस्तीमल बोहरा परिवार थे। संगठन मंत्री कांति मेहता ने बताया कि शुरुआत बोहरा परिवार की महिलाओं ने मंगलाचरण से की। मुख्य अतिथि मिश्रीलाल बोहरा एवं विशेष अतिथि लाभचंद बोहरा एवं रंगलाल हिंगड़ के साथ प्रमुख अतिथि हस्तीमल मेहता थे। आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा ने भावों की अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ सभा जेतपुरा के अध्यक्ष देवेंद्र मेहता, मंत्री बाबूलाल एस बोहरा सहित अतिथियों का स्वागत मंडल ने किया। मंडल अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन दिया। दिवंगत होने वालों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई। मंडल के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी हस्तीमल मेहता व रमेश बोहरा को नियुक्त किया। सर्वसम्मति से प्रकाश बोहरा को दो वर्ष के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। महिला मंडल संयोजिका सुनीता हिंगड़, सहसंयोजिका अनीता मेहता को मनोनीत किया। संचालन चंद्रप्रकाश बोहरा ने किया। आभार मंत्री रमेश मेहता ने किया। सम्मेलन सफल बनाने बाबूलाल एम बोहरा, भरत बोहरा, राजेश मेहता, राकेश एम बोहरा, हैप्पी मेहता, कांति मेहता, राकेश पी बोहरा, नरेश मेहता, अरुण बोहरा, सुरेश बोहरा, ललित मेहता, दिनेश मेहता, दिलीप बोहरा, गोपाल बोहरा, संपत बोहरा, संजय बोहरा, निखिल मेहता, राकेश बोहरा, भावेश बोहरा, जितेंद्र मेहता, अंकित बोहरा, कृतज्ञ बोहरा, कैलाश बोहरा, लक्ष्मण प्रजापत, महावीर मेहता, बाबूलाल मेहता तथा महिला मंडल संयोजिका मनिषा मेहता, सहसंयोजिका अंकिता बोहरा आदि सक्रिय रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
