✕
लड़कियों से मित्रता करवाकर ऑनलाईन ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, 5 युवक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम व व्हाट्स एप्प के माध्यम से लड़कियों से मित्रता करवाकर पैसा कमाने का झांसा देकर ठगी करने में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने कई लोगों को इसी तरह से ठगा है।

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम व व्हाट्स एप्प के माध्यम से लड़कियों से मित्रता करवाकर पैसा कमाने का झांसा देकर ठगी करने में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने कई लोगों को इसी तरह से ठगा है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने जिले भर में ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस दौरान थानाधिकारी अजय सिंह राव को सूचना 8 मिली कि बलीचा स्थित वीडिओ कॉलोनी में एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग रह रहे है जो इंस्टाग्राम व व्हाट्स एप्प के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करवाने का झांसा देकर पैसा ऐंठते हैं। साथ ही यह भी झांसा दिया जाता है कि इन लड़कियों से मित्रता करने पर पैसा मिलेगा। इस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एसआई धर्मेन्द्रसिंह वाघेला, कांस्टेबल दिनेशसिंह, सुरेन्द्रसिंह, जितेन्द्रसिंह, विरेन्द्रसिंह, महिला कांस्टेबल मैना के साथ दबिश की तैयारी की। इससे पहले कांस्टेबल सुरेन्द्रसिंह को बोगस ग्राहक बनाकर उसके फोन से आरोपियों के फोन पर व्हाट्स एप्प से मैसेज करवाया। जिस पर आरोपियों ने व्हाट्स एप्प पर ही लडकियों से दोस्ती कराने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर एडवांस राशि ऑन लाईन मांगी। जिस पर बोगस ग्राहक बने कांस्टेबल सुरेन्द्रसिंह 399 रूपये आनलाईन ट्रांसफर किए और इसके साथ ही स्क्रीन शॉट भी भेजा । धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने इस घर पर दबिश दी। इस घर में पांच युवक बैठे थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर पकड़ा। पूछताछ आरोपियों ने अपने नाम भानूप्रताप सिंह पुत्र विजयसिंह निवासी माहगोली मनसुखपुरा आगरा उत्तरप्रदेश, सत्यम सिंह पुत्र हरेन्द्रसिंह निवासी पिनाहट आगरा, राहुल व्यास पुत्र हरिलाल शर्मा निवासी करौली, अमुल अहिरवार पुत्र सुकुमा अहिरवार निवासी बडेरा कुडेला भगवा छितरपुर मध्यप्रदेश और मोहित पुत्र सुरेन्द्रसिंह निवासी पिनाहट आगरा उत्तरप्रदेश होना बताया। पुलिस टीम ने भानूप्रताप से दो फोन मिले, इसके व्हाट्स एप्प प्रोफाईल में नवीन जी लिखा था। सत्यमसिंह के पास दो फोन व एक टेब मिला, जिसके व्हाट्स एप्प प्रोफाईल पर नाम सत्यम ठाकुर लिखा था । टेब की गैलेरी को चैक किया तो उसमें विभिन्न लडकियो के अश्लील फोटो मिले। राहुल के पास भी दो फोन मिले, उसके वाटसएप प्रोफाईल पर चैक किया तो पायल फ्रेंडशिप क्लब लिखा था । अमुल के पास भी दो फोन मिले, जिसमें वाटसएप प्रोफाईल पर शिवानी सिंह लिखा था । इसी तरह मोहित के पास एक फोन मिला, जिसके वाट्सएप प्रोफाईल पर चैक किया तो तोमाराम 452 पाया। इन सभी से जब्त किए गए फोन व टेबलेट की गैलेरी में विज्ञापन के लिए लडकियों के अश्लील फोटो मिल और व ग्राहको से पैसे ट्रांसफर कराने के स्क्रीन शॉट भी मिले है। आरोपी अपने-अपने मोबाईल से अलग- अलग व्यक्तियो से चेटिंग कर रहें थे। इस बारे में पूछताछ की तो बताया कि मोबाईल पर इन्ट्राग्राम पेज रिया गोयल 9016 रिया के माध्यम पर लडकियों फोटो डालकर विज्ञापन देते है। मोबाईल नम्बर देखकर ग्राहको द्वारा मोबाईल पर फोटो डालकर समय व रेट तय की जाती है। लडके व लडकियों की दोस्ती कराने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन व एडवांस के नाम से पैसा ऑन लाईन मंगवाया जाता है। जैसे ही ऑन लाईन पैसा प्राप्त हो जाते है तो यह उस ग्राहक की चेट का जवाब देना बंद कर देते है और उसे ब्लॉक कर देते हैं । ग्राहक भी बदनामी के डर से कोई कार्यवाही नही करता। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Next Story
Related News
X



