✕
4 जिलों के मरीजों में मिला कोरोना का नया सब वैरियंट
By EditorialPublished on
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान में कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन. 1 की पुष्टि हुई है। जीनोम सिक्वेंसिंग में 4 मरीजों में नया सब वैरिएंट मिला है। अजमेर, दौसा, झुंझुनूं और भरतपुर के मरीजों में यह वैरिएंट मिला है। दौसा जिले में पॉजिटिव आए मरीज की पिछले दिनों मौत हो चुकी है।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान में कोरोना के नए सब वैरिएंट (sub variant of Corona) जेएन. 1 की पुष्टि हुई है। जीनोम सिक्वेंसिंग में 4 मरीजों में नया सब वैरिएंट मिला है। अजमेर, दौसा, झुंझुनूं और भरतपुर के मरीजों में यह वैरिएंट मिला है। दौसा जिले में पॉजिटिव आए मरीज की पिछले दिनों मौत हो चुकी है। वह सिलिकोसिस बीमारी से भी पीड़ित था। अजमेर की कोरोना संक्रमित महिला स्वास्थ्य विभाग के ट्रैसिंग से बाहर है। महिला ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अपना पता किशनगढ़ का बताया था, लेकिन जब मौके पर टीम पहुंची तो वो वहां नहीं मिली। उसका मोबाइल नंबर भी गलत है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी की सीनियर प्रोफेसर डॉ. भारती मल्होत्रा ने बताया- पिछले दिनों कोविड के जो पॉजिटिव मरीज मिले थे, उनकी जिनोम सिक्वेंस की जांच एसएमएस मेडिकल कॉलेज की लैब में करवाई गई। इनमें से 4 सैंपल की जांच में कोरोना के नए सब- वैरिएंट जेएन. 1 की पुष्टि हुई है।
एक मरीज की हो चुकी है मौत
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक इसमें एक मरीज दौसा का था, जबकि एक-एक मरीज झुंझुनूं, अजमेर और भरतपुर में मिले थे। दौसा में जो मरीज मिला था, उसकी पिछले दिनों एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। ये मरीज पहले से सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है।
Next Story
Related News
X

