✕
आचार्य महाश्रमण का चेंबूर में आज ऐतिहासिक अभिनंदन
By EditorialPublished on
आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) 28 दिसंबर को पांच दिवसीय प्रवास हेतु चेंबूर (Chembur) में प्रवेश करेंगे। यहाँ आचार्य प्रवर एवं मुख्य मुनि महावीर कुमार, साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा, साध्वी वर्या संबुद्ध यशा एवं धवल वाहिनी का 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रवास रहेगा। सभाध्यक्ष जुगराज बोहरा ने बताया कि पंच दिवसीय महोत्सव में धर्म आराधना के कई आयोजन होंगे। नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ का आयोजन 1 जनवरी को होगा। आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में होने वाले भक्ति के महाकुंभ में मुंबई (Mumbai) के साथ देश एवं विदेश के श्र

x

मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) 28 दिसंबर को पांच दिवसीय प्रवास हेतु चेंबूर (Chembur) में प्रवेश करेंगे। यहाँ आचार्य प्रवर एवं मुख्य मुनि महावीर कुमार, साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा, साध्वी वर्या संबुद्ध यशा एवं धवल वाहिनी का 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रवास रहेगा। सभाध्यक्ष जुगराज बोहरा ने बताया कि पंच दिवसीय महोत्सव में धर्म आराधना के कई आयोजन होंगे। नव वर्ष पर वृहद मंगल पाठ का आयोजन 1 जनवरी को होगा। आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में होने वाले भक्ति के महाकुंभ में मुंबई (Mumbai) के साथ देश एवं विदेश के श्रद्धालु भी गुरु चरणों में उपस्थित रहेंगे।
चेंबूर सकल जैन समाज के साथ अन्य धर्मावलंबी भी अभिनंदन हेतु आतुर हैं। गुरुदेव एवं उनकी धवल सेना की अभिवंदना हेतु स्वागत द्वार होर्डिंग बैनर झंडियों एवं रंगोली से चेम्बूर को सजा दिया गया है। आचार्य प्रवर 28 दिसंबर को प्रातः 7 बजे काजूपाड़ा कुर्ला से विहार करते हुए चेंबूर में प्रवेश करेंगे। अणुव्रत रैली के साथ अणुव्रत यात्रा प्रणेता एवं धवल रश्मियों का अभिनंदन करते हुए प्रवेश कराया जाएगा। यहाँ आचार्य महाश्रमण प्रातः 9.30 बजे प्रतिदिन धर्मदेशना प्रदान करेंगे।
सभा मंत्री रिंकू बापना के अनुसार आचार्य प्रवर का प्रवास स्थल एन जी आचार्य कॉलेज में रहेगा तो साध्वी प्रमुखा का प्रवास स्थल एएफएसी स्कूल में रहेगा। श्रद्धालुओं के अतिथि सत्कार के लिए महाप्रसादम का निर्माण किया गया है।
नव वर्ष के प्रथम प्रभात पर नव संकल्प सजाएं पाकर नव उर्जा गुरुवर से जीवन धन्य बनायें नामक थीम से आयोजन किया जा रहा है। आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में इस आयोजन में पूज्य प्रवर अपने मुखारविंद से नव वर्ष पर मंगल पाठ प्रदान करेंगे। आयोजन में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
प्रवास में विशेष सहयोगी के रूप में स्वागताध्यक्ष मीनाक्षी जुगराज बोहरा हैं। आतिथ्य सहयोगी के रूप में महेन्द्र रिंकू अर्पित बाफना, पुखराज नोरतमल नरेन्द्र संदीप जीवेश दुग्गड का योगदान रहेगा। प्रचार प्रसार सहयोगी के रूप में दाखुवाई मोतीलाल धाकड़, अरविंद भगवतीलाल धाकड़ का सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्वागत समिति में मोतीलाल संदीप कोठारी, मीठालाल ताराचंद गन्ना, मूलचंद चैत्य लोढा, रमेशचंद्र लोकेश धोका, भंवरलाल अशोक तातेड, सुरेशकुमार सूरज धाकड, हस्तीमल मुकेश बड़ाला, दिलीपकुमार कपिल मेहता, विमलकुमार डॉ. अविन वागरेचा, सायरदेवी मदनलाल कोठारी, लक्ष्मण हर्षद कोठारी, श्रीमती कांति डॉ. दीपा खुराणा, संजय प्रविण कोठारी का योगदान मिल रहा है।
आयोजन में मुख्य रूप से जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ट्रस्ट चेम्बूर तेरापंथ युवक परिषद महिला मंडल एवं समस्त संघीय संस्थाएँ चेम्बूर आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल तातेड मुख्य प्रबंधक मनोहरलाल गोखरू महामंत्री सुरेंद्र कोठारी महेश बाफना कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी का सहयोग मिल रहा है।
तैयारियों को लेकर चेंबूर तेरापंथ समाज की एक मीटिंग अध्यक्ष जुगराज बोहरा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में मंत्री रिंकू बापना तेरापंथ युवक परिषद के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठरी ताराचंद गन्ना हिमांशु गन्ना सुरेश धाकड सुभाष चण्डालिया दिलीप मेहता लक्ष्मण कोठरी अरविन्द भगवती लाल धाकड मूल चंद लोढ़ा विनीत पटवारी अरुण धाकड़ कपिल मेहता देवेंद्र बापना रमेश धोका चेंबूर युवक परिषद टीम मनीषा कोठारी बेला डांगी रेखा डागलिया माहिला मण्डल संयोजिका विशाखा बापना कन्या मंडल किशोर मंडल व तेरापंथ समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
