✕
नेपाल के लिए रेल से कंटेनर परिवहन आरंभ
By EditorialPublished on
पूर्वोत्तर सीमा रेल (North East Frontier Railway) के कटिहार मंडल के अंतर्गत भारतीय कस्टम यार्ड (आईसीवाई) - नेपाल (Nepal) कस्टम यार्ड सेक्शन के भारतीय कस्टम यार्ड रेलवे स्टेशन (Indian Custom Yard Railway Station) पर आज स्पंज आयरन से लदा पहला निर्यात कार्गो कंटेनर ट्रेन पहुंचा। यह खेप दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत मुर्गा महादेव रोड स्थित मैसर्स टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की प्राइवेट साइडिंग से लोड की गई थी। कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा इस खेप को विराट नगर (नेपाल) पहुंचाया जाएगा।

x

मालीगांव । पूर्वोत्तर सीमा रेल (North East Frontier Railway) के कटिहार मंडल के अंतर्गत भारतीय कस्टम यार्ड (आईसीवाई) - नेपाल (Nepal) कस्टम यार्ड सेक्शन के भारतीय कस्टम यार्ड रेलवे स्टेशन (Indian Custom Yard Railway Station) पर आज स्पंज आयरन से लदा पहला निर्यात कार्गो कंटेनर ट्रेन पहुंचा। यह खेप दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत मुर्गा महादेव रोड स्थित मैसर्स टाटा स्पंज आयरन लिमिटेड की प्राइवेट साइडिंग से लोड की गई थी। कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा इस खेप को विराट नगर (नेपाल) पहुंचाया जाएगा।
1 जून, 2023 को भारत और नेपाल के प्रधानमंत्री द्वय नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और पुष्प कमल दहल ने संयुक्त रूप से बिहार के बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड के लिए भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह जोगबनी-बिराटनगर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार रेल लिंक परियोजना का एक हिस्सा है, जो भू-बद्ध देश नेपाल को रेल पहुंच प्रदान करेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
