✕
राजस्थान में 3 दिन बाद बारिश की संभावना
By EditorialPublished on
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) । श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के ग्रामीण इलाकों में बुधवार सुबह घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण हुए अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं।

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) । श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के ग्रामीण इलाकों में बुधवार सुबह घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण हुए अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हुए हैं। बीते दो दिन से राजस्थान के पांच जिले (सीकर, गंगानगर, भरतपुर, झुंझुनूं, चूरू) घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसका असर रहेगा। वहीं, नए साल की शुरुआत बारिश से होने की संभावना है। अरब सागर से एक सिस्टम राजस्थान की तरफ आ रहा है, जिसके असर से 30 दिसंबर से राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो सकती है।
एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत
भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में बस और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हनुमानगढ़ के संगरिया थाना क्षेत्र में अबोहर-सादुलशहर रोड पर जीप- बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सीकर के रींगस इलाके में विजिबिलिटी कम होने के कारण नेशनल हाईवे-52 पर 2 कार और 1 बस टकरा गई। हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें रींगस के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर 1 जनवरी तक रह सकता है और इससे राज्य के अधिकांश एरिया में बारिश हो सकती है। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में रह सकता है। एक जनवरी से राज्य में मौसम साफ होने लगेगा और संभावना है कि 2-3 जनवरी से तापमान में गिरावट होने के साथ सर्द हवा चलेगी, जिससे रात के साथ दिन में भी ठिठुरन रह सकती है। बीकानेर और झुंझुनूं के इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ हो गया। उधर, माउंट आबू, सिरोही, जालोर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X


