Pratahkal-Regional Official Language Implementation Committee meeting held
प्रयागराज । उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय (North Central Railway Headquarters) में महाप्रबंधक सतीश कुमार की अध्‍यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति (Regional Official Language Implementation Committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सतीश कुमार ने कहा कि सरकारी कार्य राजभाषा में निष्‍पादित करना हमारा संवैधानिक, राष्‍ट्रीय एवं नैतिक दायित्‍व है। प्रारंभ में उन्होंने मुख्‍यालय की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘रेल संगम' के विशेषांक का विमोचन किया। बैठक में मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीष कुमार गुप्‍ता ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा गत माह महाप्रबंधक कार्यालय, उत्‍तर मध्‍य रेलवे तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज में राजभाषा की प्रगति का निरीक्षण किया गया। समिति ने उक्‍त कार्यालयों में किए जा रहे राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की स्थिति पर संतोष व्‍यक्‍त किया तथा हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाने के निदेश दिए। बैठक में प्रधान कार्यालय के सभी प्रधान विभागाध्‍यक्ष एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे। संचालन वरिष्‍ठ राजभाषा अधिकारी चन्‍द्र भूषण पाण्‍डेय ने किया। उप मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं उप वित्‍त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/वित्त एवं बजट शैलेन्द्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Editorial

Editorial

Next Story