✕
आर्थर रोड जेल में अणुव्रत की गूंज
By EditorialPublished on
अणुव्रत समिति (Anuvrat Samiti) मुंबई (Mumbai) द्वारा आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) में नाशमुक्ति एवं जीवन विज्ञान का कार्यक्रम रखा गया। आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि मननकुमार, मुनि डॉ. अभिजीतकुमार, मुनि जागृतकुमार, मुनि वर्धमानकुमार, मुनि राहुलकुमार का सानिध्य रहा। समिति के मुंबई अध्यक्ष रोशन मेहता ने स्वागत किया। मुनि मननकुमार ने नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।

x

मुंबई । अणुव्रत समिति (Anuvrat Samiti) मुंबई (Mumbai) द्वारा आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) में नाशमुक्ति एवं जीवन विज्ञान का कार्यक्रम रखा गया। आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि मननकुमार, मुनि डॉ. अभिजीतकुमार, मुनि जागृतकुमार, मुनि वर्धमानकुमार, मुनि राहुलकुमार का सानिध्य रहा। समिति के मुंबई अध्यक्ष रोशन मेहता ने स्वागत किया। मुनि मननकुमार ने नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। मुनि वर्धमानकुमार ने अणुव्रत अपनाकर जीवन जीने की कला सिखाई। मुनि जागृतकुमार ने जीवन विज्ञान एवं ध्यान के प्रयोग करवाये। मुनि डॉ. अभिजीत कुमार ने अणुव्रत के नियमों से किस प्रकार जीवन में बदलाव ला सकते है एवं अच्छा जीवन जी सकते है, यह बताया। जेल अधीक्षक हर्षद अहिराव ने आभार व्यक्त किया। समिति मंत्री राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी, जितेंद्र सेठिया, नरेंद्र मूनोत, सुरेश बापना, श्रेयांस मूणोत, निखिल डाकलिया उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
