Pratahkal-Arrival of Acharya Mahashraman in Surana Sethia Hospital
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का अपनी धवल सेना के साथ मंगलवार प्रातः सुराणा सेठिया हॉस्पिटल (Surana Sethia Hospital) एवं रिसर्च सेंटर चेम्बूर (Chembur) में आगमन हुआ। डी सी सुराणा, डॉ. प्रिंस सुराणा परिवार एवं मीठालाल सेठिया परिवार ने आचार्यश्री एवं सहवर्ती संतों की आगवानी की। डी सी सुराणा ने स्वागत करते कहा कि आपके यहां आने से परिसर पावन हो गया। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में जैन संतो का निःशुल्क उपचार कई वर्षों से किया जा रहा है। यह सेवा कार्य अनवरत जारी रहेगा। रजनीश मुनि ने भी भावों की अभिव्यक्ति दी। आचार्य श्री ने कहा कि सेवा कार्यों को सुनकर प्रसन्नता हुई। इस पुण्याई का फल आपको एवं आपके परिवार को जरूर मिलेगा। रोगी अस्पताल में आता है और जब वह स्वस्थ होकर जाए तभी एक रक्षा सूत्र बांध कर विदा करना, इससे वह शारीरिक के साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थता का अनुभव करेगा। डॉ. प्रिंस सुराणा, जिगीसा पोखरणा, अंकित सेठिया, शांतिलाल पोखरणा, सुमेर सुराणा सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. रमेश कवार, डॉ. वी टी शाह, डॉ. नाडकर्णी, डॉ दीपेन, डॉ. रुपेश नाइक, डॉ. प्रकाश जैन सहित बाबूलाल बाफना, नरेंद्र तातेड़, सलिल लोढ़ा, टी सी बाफना, नरेश सोनी, विनोद सांखला, डॉ. अर्पण धोका, दिनेश बाबेल, रवि सुराणा, दिनेश सुराणा, वंश सुराणा, आशीष सेठिया, जुगराज बोहरा, मूलचंद लोढ़ा, कांतिलाल परमार, महावीर चोरडिया, भेरूलाल परमार सहित श्रावक समाज की उपस्थिति रही। संचालन डॉ. बलवंत चोरडिया ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story