Governor Kalraj Mishra
जयपुर (कासं)। राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने सोमवार को राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर उनकी छवि पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई राजनीति में शुचिता से जुड़े आदर्श मूल्यों के संवाहक थे। उनका पूरा जीवन भारतीय संस्कृति और उदात्त जीवन मूल्यों के साथ सुशासन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने स्व. वाजपेई जी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
Editorial

Editorial

Next Story