atal bihari
जोधपुर (कासं ) । देश के प्रेरणास्त्रोत भारत रत्न (Bharat Ratna,) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ( former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) जी की जयंती सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर नगर निगम उत्तर के घंटाघर हेरिटेज क्षेत्र में सफाई अभियान का शुभारंभ किया । शेखावत ने कहा कि निजी और सार्वजनिक जीवन में शुचिता कैसे रखी जाए, इसकी प्रेरणा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के जीवन से सीखी जा सकती है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सामाजिक जीवन में स्वच्छता के महत्व को स्थापित करने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने 2014 से सफाई अभियान शुरू किया था। पीएम मोदी और हम सबने अटल जी के जीवन से सीखा था कि व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में शुचिता कैसे बनाए रखना है? देश के नवनिर्माण के लिए इस संकल्प को एक बार फिर से सुदृढ करने का अवसर है। देश को विकसित बनाने के संकल्प को लेकर हमें अपना जीवन जीना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री वाजपेयी जी उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों, राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा और सेवा भाव को समर्पित रहे। उन्होंने सदैव मूल्य आधारित राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इससे पहले, शेखावत ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया । राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, निगम के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, पार्षद और निगम के सफाई कार्मिकों ने सफाई अभियान चलाया।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत आज ओसियां, फलोदी लोहावट के दौरे पर रहे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पल्ली, बुद्ध नगर पल्ली, भीलों की ढाणी, जंबेश्वर नगर, लोहावट, मूलराज की ढाणी, शैतान सिंह नगर, भजन नगर, देनोक, इन्दो का बास, आऊ सहित अनेक स्थानों पर आयोजित शोक सभाओं में शामिल होकर शोक संवेदना जताई। भजन नगर में कुछ दिन पहले मां बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। थी। केन्द्रीय मंत्री शेखावत यहां भी गए और शोक व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। इसके केन्द्रीय मंत्री शेखावत जोधपुर पहुंचे और यहां पर भी अनेक शोक सभाओं में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे और पूर्व नरेश गज सिंह की बहन के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। पूर्व कुलपति प्रो गंगाराम जाखड़ की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय मंत्री शहर में अनेक स्थानों पर शोक संवेदना व्यक्त किए।
सुवाप में पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत- आज लोहावट में पवित्र स्थल सुवाप इसुरु में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम रहा । केन्द्रीय मंत्री शेखावत का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। उन्होने यहां पहुंचने पर संतोकनाथ जी राइका नाथ जी के धुने पर धोक लगाई। यहां पर भव्य स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। महंत सेवा नाथ जी महराज के सानिध्य प्राप्त हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story