CM Bhajanlal Sharma
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने साफ कहा कि गहलोत सरकार की योजनाएं बंद नहीं होंगी। सीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 25 लाख तक फ्री इलाज करेंगे। मुफ्त दवाइयों का दायरा बढ़ाया जाएगा। हम योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए काम करेंगे। सीएम सोमवार को सुशासन दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे । सोमवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए सीएम भजनलाल से कंफ्यूजन दूर करने की मांग की थी।
सीएम बोले- अब राज बदल गया है:
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- मैं घर से भाजपा प्रदेश कार्यालय की तरफ निकल रहा था। मेरे मन में विचार आया, सुशासन दिवस के दिन मुझे एसएमएस अस्पताल जाना चाहिए। मैंने निरीक्षण किया और अधिकारियों को कहा है कि अब राज बदल गया है। माना जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा ने आज ही ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा था। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया जनता में अब निराशा व्याप्त होने लगी है क्योंकि राजस्थान की जनता ने 3 दिसंबर को भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया पर 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है जिससे शासन संचालन में ठहराव की स्थिति आ गई है। हर विभाग भी असमंजस की स्थिति में है। जनता देख रही है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किन मंत्रियों के पास जाए।
योजनाओं को अच्छे से लागू करेंगे
सीएम भजनलाल ने कहा- हमने आयुष्मान भारत योजना को 5 से 10 लाख तक बढ़ाया। वहीं, अब हम इस योजना में 25 लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए काम करेंगे। ये लोग कहते हैं कि दवाइयां बंद हो जाएंगी। मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की है। मैं कहना चाहता हूं कि जो दवाइयां मिलती थीं, वो मिलेंगी। हमने कोशिश की है कि इसमें दवाइयां बढ़ाने का काम करें। जो हमारे लिए आवश्यक है। हम किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे, हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि हम उनकी योजनाओं को बंद करेंगे। मैं उनसे कहना चाहूंगा की जनता के हित से जुड़ी कोई भी योजना भाजपा सरकार बंद नहीं करेगी उन्हें और अच्छे से लागू करेगी केंद्र सरकार की 39 योजनाएं हैं, इन योजनाओं के लाभ से कोई भी व्यक्ति छूट न जाए उसकी चिंता करनी है।
हम दवाइयां बंद नहीं करेंगे
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे हमारी योजनाएं हमारा काम है, उन्हें बंद किया जा रहा है, लेकिन हम कोई भी योजना बंद नहीं करेंगे, बल्कि हम योजना को अच्छे से लागू करेंगे। हम दवाइयां बंद नहीं करेंगे और अच्छी से अच्छी दवाइयां शामिल करेंगे। जनता से जुड़ी कोई योजना बंद नहीं करेंगे, उसको आगे बढ़ाएंगे। अच्छी योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे उसको लेकर सरकार अपना प्रयास करेगी। हम किसी कीमत पर महिला अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को साफ निर्देश दिया जा चुका है कि अगर आपने सिफारिश की तो उसको भी बख्शा नहीं जाएगा, कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ससकार का ध्येय जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने का है।
Next Story