✕
ब्राह्मण भगवान परशुराम के आदर्शों के अनुगामी- राज्यपाल
By EditorialPublished on
राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने ब्राह्मण समाज (Brahman Samaj) को भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) के आदर्शों का अनुगामी बताते हुए राष्ट्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। मिश्र सोमवार को ब्राह्मण समाज दीपावली स्नेह मिलन समारोह में संबोधित कर रहे थे ।

जयपुर (कास) । राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने ब्राह्मण समाज (Brahman Samaj) को भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) के आदर्शों का अनुगामी बताते हुए राष्ट्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। मिश्र सोमवार को ब्राह्मण समाज दीपावली स्नेह मिलन समारोह में संबोधित कर रहे थे ।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सदा ही माता बहनों को आगे बढ़ाते हुए मानवता के लिए कार्य किया। मिश्र ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए सनातन भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। इससे पहले रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, प्रशांत शर्मा और मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए उनकी अगवानी की।

Editorial
Next Story
Related News
X


