✕
खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को सस्पेंड किया
By EditorialPublished on
हाल ही में गठित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Wrestling Federation of India) (डब्लूएफआई) की कार्यकारिणी रविवार को खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने सस्पेंड कर दी। 21 दिसंबर को डब्लूएफआई के चुनाव में संजय सिंह (Sanjay Singh) नए अध्यक्ष बने थे। इसके कुछ देर बाद ही रेसलर साक्षी मलिक (wrestler sakshi malik) ने कुश्ती (Wrestling) छोड़ने का ऐलान किया था। 22 दिसंबर को बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) प्र.म. आवास पर पद्मश्री (Padmashree) लौटाने पहुंचे थे। पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी डब्लूएफआई को सस्पेंड करते हुए

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। हाल ही में गठित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Wrestling Federation of India) (डब्लूएफआई) की कार्यकारिणी रविवार को खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने सस्पेंड कर दी। 21 दिसंबर को डब्लूएफआई के चुनाव में संजय सिंह (Sanjay Singh) नए अध्यक्ष बने थे। इसके कुछ देर बाद ही रेसलर साक्षी मलिक (wrestler sakshi malik) ने कुश्ती (Wrestling) छोड़ने का ऐलान किया था। 22 दिसंबर को बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) प्र.म. आवास पर पद्मश्री (Padmashree) लौटाने पहुंचे थे। पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी डब्लूएफआई को सस्पेंड करते हुए खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) से रेसलिंग फेडरेशन के मामलों के मैनेजमेंट के लिए एडहॉक कमेटी बनाने को कहा है। 3 दिन पहले 21 दिसंबर को ही डब्लूएफआई के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए प्रेसिडेंट बने थे। नए अध्यक्ष की जीत के बाद डब्लूएफआई ने 28 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के गोंडा में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप टूर्नामेंट करने की घोषणा की थी। गोंडा भाजपा सांसद बृजभूषण का संसदीय क्षेत्र है। रेसलर्स ने बृजभूषण (Brijbhushan) पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। खेल मंत्रालय के डब्लूएफआई की नई टीम पर कार्रवाई के पीछे इसी को वजह माना जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
